अमेरिका के नेत्रहीन रेस कार ड्राइवर डैन पार्कर ने अपनी दुर्घटना की 10वीं बरसी पर 31 मार्च को 339.64 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से कस्टमाइज़्ड कार चलाकर 'फास्टेस्ट स्पीड फॉर अ कार ड्रिवेन ब्लाइंडफोल्डेड' का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गौरतलब है कि 31 मार्च 2012 को हुई एक रेसिंग दुर्घटना में पार्कर ने अपने आंखों की रोशनी गंवा दी थी।