नेपाल की संसद के सामने खुद को आग लगाने वाले व्यापारी की हुई मौत
नेपाल की संसद के सामने खुद को आग लगाने वाले व्यापारी की मौत हो गई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। गौरतलब है, नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के काफिले के सामने मंगलवार को वित्तीय और मानसिक समस्याएं झेल रहे व्यापारी प्रेम प्रसाद आचार्य ने खुद पर डीज़ल छिड़क कर आग लगा ली थी।