भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ शनिवार को पत्नी समेत नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा-अर्चना की। एक वीडियो सामने आया है जहां चंद्रचूड़ मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर के बाहर कुछ लोगों से मुलाकात करते नज़र आ रहे हैं। चंद्रचूड़ 3 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नेपाल पहुंचे हैं और वहां के प्रधान न्यायाधीश से मुलाकात करेंगे।