नेपाल के इलाम में भूस्खलन में एक निर्माणाधीन मकान के गिरने से शुक्रवार को किशनगंज (बिहार) के 4 मज़दूरों की मौत हो गई। बकौल नेपाल पुलिस, मिट्टी के नीचे दबने से चारों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा घोषित किया है।