नेपाल सरकार ने सामूहिक स्थलों पर प्रवेश के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड किया अनिवार्य

नेपाल की क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर की प्रवक्ता सुनीता नेपाल ने रविवार को एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया की सरकार ने अब से सामूहिक स्थलों जैसे सरकारी ऑफिस, सिनेमा हॉल, स्टेडियम, घरेलू उड़ानें व होटल में प्रवेश के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। सुनीता ने कहा, '' ये आदेश 17 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा।''