inshorts

नेपाली क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार पुरुष एशिया कप के लिए किया क्वॉलिफाई

नेपाल ने मंगलवार को एसीसी मेन्स प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई को 7-विकेट से हराकर इतिहास में पहली बार पुरुष एशिया कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। इस साल सितंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट में नेपाल मेज़बान पाकिस्तान और भारत के साथ एक ही ग्रुप में है। भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से मना किया है।