अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेप्च्यून की 2003-2020 तक हुई थर्मल इमेजिंग से पता चला है कि उसके वायुमंडल में औसत तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शोधकर्ताओं के अनुसार, उन्हें उम्मीद थी कि नेप्च्यून के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ेगा लेकिन वहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।