नेमार ने फीफा विश्व कप-2022 से ब्राज़ील के बाहर होने के बाद टीममेट्स से हुई निजी बातचीत के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किए हैं। एक मेसेज में उन्होंने मार्कीन्होस से कहा, "एक पेनल्टी आपके प्रति मेरी सोच नहीं बदल सकती।" पेनल्टी चूकने वाले रॉड्रिगो ने नेमार से मेसेज में कहा, "आपका सपना पूरा होने में देरी के लिए...माफ करें।"