नैचुरल पूल में डूबने से दोस्तों के साथ हैदराबाद से ट्रिप पर मेघालय आए शख्स की हुई मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद से दोस्तों के साथ मेघालय घूमने आए एक 23-वर्षीय शख्स की पूर्वी खासी हिल्स ज़िले के सोहरा इलाके में एक नैचुरल पूल में डूबने से मौत हो गई। बकौल अधिकारी, जब यह घटना हुई तब शख्स नों​ग्रिऐट में डबल डेकर रूट ब्रिज के पास स्थित लोकप्रिय ब्लू लगून पूल में तैर रहा था।