उत्तराखंड के नैनीताल में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के 85 बच्चों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बकौल अधिकारी, स्कूल में कोविड-19 के मामले मिलने के बाद उसको माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन में बदल दिया गया है। फिलहाल सभी संक्रमित बच्चों को स्कूल में आइसोलेट किया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।