नैशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वज़ीर (67) का शव सड़ी-गली अवस्था में पश्चिम दिल्ली के एक फ्लैट से बरामद हुआ है। उनके निधन पर शोक जताते हुए नैशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है, "अभी कुछ दिन पहले हम...मिले थे, मुझे नहीं पता था यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी।"