नैशनल गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा, कहा- ग्रोइन की चोट से वापसी कर रहा हूं

डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 29 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच गुजरात में होने वाले नैशनल गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। चोपड़ा ने कहा है, "मैं ग्रोइन की चोट से वापसी कर रहा हूं और 1-2 सप्ताह तक ट्रेनिंग नहीं कर पाऊंगा। मैं अगले साल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।"