ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक-बॉल टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा कैच आउट की अपील पर नॉट आउट दिए जाने के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम राउत पैविलियन लौट गईं। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "भारत की तीसरे नंबर की बल्लेबाज़ का शानदार व्यक्तित्व।" एक अन्य ने लिखा, "एक ईमानदार महिला।" यह टेस्ट बिना डीआरएस के खेला जा रहा है।