नॉर्वे के पूर्व राजनयिक एरिक सोलहेम ने पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग टॉय ट्रेन का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "अतुल्य भारत 🇮🇳। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग हिल्स की शान।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने कमेंट किया, "दार्जिलिंग के प्रति प्यार दिखाने के लिए आपका शुक्रिया एरिक।"