inshorts

नोएडा अथॉरिटी ने सुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन टावर केस में 32 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन और सुपरटेक के ट्विन टावरों का नक्शा मंज़ूर करने को लेकर 32 लोगों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई। इनमें नोएडा अथॉरिटी के 26 पूर्व व वर्तमान अधिकारी और सुपरटेक के 4 निदेशक शामिल हैं। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डिंग गिराने के आदेश में संशोधन की याचिका खारिज कर दी है।