दिल्ली के एक निजी स्कूल में एक टीचर और एक छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद कक्षा के सभी छात्रों को स्कूल से छुट्टी दे दी गई है। गौरतलब है कि नोएडा और गाज़ियाबाद में पिछले 72 घंटों में कोविड-19 संक्रमित छात्रों और शिक्षकों की कुल संख्या लगभग 35 तक पहुंच गई है।