नोएडा की एक सोसायटी में आग लगने से 12 दुकानें नष्ट, 16 फ्लैट क्षतिग्रस्त

अधिकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-75 में गार्डेनिया गोल्फ सिटी में आग लगने से करीब 12 दुकानें नष्ट हो गईं जबकि 16 फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। सोसायटी की मार्केट असोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार, गार्ड ने गुरुवार सुबह 3:30 बजे एक दुकान में आग देखी। एसएचओ विनोद कुमार के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।