नोएडा की सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को 3 मामलों में मिली ज़मानत
नोएडा की एक सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी को तीन मामलों में ज़मानत मिल गई जबकि गैंगस्टर ऐक्ट मामले में ज़मानत नहीं मिली है। त्यागी के वकील सुशील भाटी ने कहा है कि वे अब सेशन्स कोर्ट में अपील करेंगे। महिला से गाली-गलौज और धक्कामुक्की करने के मामले में त्यागी 9-अगस्त को गिरफ्तार हुआ था।