inshorts

नोएडा की सोसायटी में रेज़िडेंट को लाठियों से पीटने के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी में गार्ड्स द्वारा एक रेज़िडेंट को लाठियों से पीटे जाने के मामले में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह घटना नोएडा के सैक्टर 100 की लोटस बुलवार्ड हाई राइज़ सोसायटी की है।