नोएडा के 300 फीट से अधिक ऊंचे सुपरटेक ट्विन टावर को ढहाया गया, सामने आया वीडियो
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में सुपरटेक के 318-फीट और 338-फीट ऊंचाई वाले ट्विन टावर को 9 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रविवार को ढहा दिया गया। 32 व 29 मंज़िला ट्विन टावर को धमाका कर ढहाने के लिए करीब 3,700 किलोग्राम विस्फोटक इस्तेमाल किया गया। दोनों टावर के निर्माण में अग्नि सुरक्षा नियमों समेत कई मानदंडों का उल्लंघन मिला था।