नोएडा के ट्विन टावर ढहाए जाने से हमें ₹500 करोड़ का नुकसान हुआ: सुपरटेक

सुपरटेक के चेयरमैन आर.के. अरोड़ा के अनुसार, नोएडा के ट्विन टावर ढहाए जाने से कंपनी को करीब ₹500 करोड़ का नुकसान हुआ है जिसमें निर्माण खर्च व बैंकों को दिया ब्याज शामिल है। दोनों टावर करीब ₹70 करोड़ में बने थे। सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक को 12% दर से ब्याज के साथ फ्लैट खरीदारों को रिफंड देने को कहा था।