inshorts

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर में लगाया गया 3,700 किलो विस्फोटक, 15 सेकेंड में होंगे धराशायी

नोएडा स्थित सुपरटेक के 40-मंज़िला ट्विन टावर को गिराने का ज़िम्मा संभाल रही कंपनी एडिफिस के एक अधिकारी के अनुसार, विस्फोटक लगाने का काम सोमवार को पूरा हो गया। उनके मुताबिक, दोनों टावरों में करीब 3,700-किलोग्राम विस्फोटक लगाया गया है और धमाके व टावरों के पूरी तरह ढहने में करीब 15-सेकेंड लगेंगे। दोनों टावर 28 अगस्त को ढहाए जाएंगे।