नोएडा पुलिस ने की 'नन्हे परिंदे' पहल के तहत 2 मोबाइल शिक्षा वैन की शुरुआत

नोएडा पुलिस ने रविवार को ट्वीट किया, "शिक्षा से वंचित एवं स्ट्रीट चिल्ड्रन को अपराधों से बचाने व शिक्षित करने हेतु...एचसीएल फाउंडेशन व एनजीओ चेतना द्वारा 'नन्हे परिंदे' पहल के तहत 2 नई मोबाइल शिक्षा वैन शुरू की गई।" साथ ही, पूर्व में शिक्षा पाए बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। ज़िले में अभी 4 ऐसी वैन चल रही हैं।