नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों में स्टूल व लात-घूंसों से मारपीट का वीडियो आया सामने
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच स्टूल व लात-घूंसों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मारपीट में दो छात्रों के सिर में कुछ चोटें आईं और पीड़ितों की मेडिकल जांच कराकर ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है। बकौल पुलिस, संदिग्ध घटना के बाद फरार हो गए थे।