inshorts

नोएडा में गार्ड को गालियां देने वाली महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक हाउसिंग सोसायटी के गेट पर एक गार्ड से गाली-गलौज और फिर उसके साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में गिरफ्तार हुई महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेट खोलने में देरी होने पर महिला ने हंगामा किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।