नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक हाउसिंग सोसायटी के गेट पर एक गार्ड से गाली-गलौज करने के मामले में गिरफ्तार हुई महिला वकील को ज़मानत मिल गई है। इससे पहले, रविवार को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गौरतलब है, गेट खोलने में देरी होने को लेकर महिला ने हंगामा किया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था।