नोएडा में सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर को ढहाए जाने के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें इलाके में धूल का गुबार दिख रहा है। 9-साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद दोनों टावर को 9-सेकेंड में ढहा दिया गया। दोपहर 2:30 बजे यह ध्वस्तीकरण शुरू हुआ जिसे मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग ने अंजाम दिया।