गौतमबुद्ध नगर (यूपी) में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की मदद से नोएडा प्राधिकरण डीएनडी एक्सप्रेसवे के किनारे ग्रीन बेल्ट में राज्य का पहला एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर (एपीसीटी) लगाएगा। यह 20 मीटर ऊंचा होगा जबकि इसका व्यास 4.5 मीटर होगा। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने कहा, "एपीसीटी से 1 वर्ग किलोमीटर की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।"