नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिलने के मामले में दर्ज हुआ केस

नोएडा पुलिस ने बताया है कि सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को धमकी भरा ईमेल मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को ई-मेल भेजकर डीपीएस नोएडा, डीपीएस द्वारका (दिल्ली), संस्कृति स्कूल समेत दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।