नोएडा पुलिस के अनुसार, बीते 30 नवंबर को नोएडा से अपहरण की गईं दो नाबालिग लड़कियों को गुजरात से रेस्क्यू कर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी लड़कियों के दोस्त की मां है और उसने काम कराने के उद्देश्य से उनका अपहरण किया था।