नोएडा में नाले की झाड़ियों में फंसा मिला मानव कंकाल

नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 136 में एक नाले की झाड़ियों में रविवार को एक मानव कंकाल फंसा मिला। स्थानीय लोगों ने कंकाल देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया, "यह कंकाल किसी पुरुष का लग रहा है। इसे हटवा दिया गया है और इसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।"