नोएडा में एक शख्स को नेट बैंकिंग बंद होने का झांसा देकर उसके खाते से ₹99,000 निकाल लिए गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित के मोबाइल पर उसकी नेट बैंकिंग ब्लॉक होने को लेकर मेसेज आया। मेसेज में एक लिंक भी भेजा गया था जिसपर क्लिक करने के बाद साइबर फ्रॉड हुआ।