नोएडा में पार्क से 6-वर्षीय बच्ची का शव बरामद, पुलिस ने कहा- हत्या के पीछे कोई करीबी

नोएडा (उत्तर प्रदेश) में लापता हुई 6-वर्षीय बच्ची का शव एक पार्क से बरामद हुआ है और उसके सीने पर घाव के निशान हैं। पुलिस के अनुसार, उसका एक दांत गायब था, कान छिदा हुआ था और शव के पास चप्पल मिली जो उसकी नहीं है। बकौल पुलिस, "यह साफ है कि हत्या के पीछे कोई करीबी है।"