नोएडा में महिला को गालियां देने को लेकर गिरफ्तार किए गए श्रीकांत त्यागी को मिली ज़मानत

नोएडा (यूपी) की एक हाउसिंग सोसायटी में महिला को गालियां देने को लेकर गिरफ्तार किए गए श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी है। 5 अगस्त को हुई बदसलूकी की इस घटना का वीडियो सामने आया था जिसके बाद त्यागी को 9 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में बंद है।