नोएडा में सेक्स रैकेट का खुलासा; पांच महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने बुधवार को सिग्मा सेक्टर स्थित 2 होटलों पर छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में पांच महिलाओं समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को एक होटल में मुजरा पार्टी की सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 8 कारें बरामद की।