नोएडा व ग्रेटर नोएडा के किसान क्यों कर रहे हैं विरोध-प्रदर्शन?
नोएडा और ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के 140 से अधिक गांवों के किसान नोएडा व ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित अपनी ज़मीनों के बदले 10% विकसित भूखंड और बढ़ी दर से मुआवज़े समेत कई मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने संसद भवन की ओर मार्च कर रहे किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया है।