inshorts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसा, वीडियो सामने आया

गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के धंसने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दिख रहा कि मज़दूर ट्रैफिक के बीच सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर रहे हैं। वहीं, वीडियो में सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास बैरिकेड्स लगाकर पास से गाड़ियों को निकलते हुए देखा जा सकता है।