नोटिस जारी कर 18 जून को हुई थी नुपुर शर्मा से पूछताछ: एससी की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में बीजेपी से निष्कासित नुपुर शर्मा को 18 जून को नोटिस जारी किया गया था। बकौल पुलिस, शर्मा से उसी दिन पूछताछ हुई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद पुलिस का यह बयान आया है।