पश्चिम बंगाल के कथित कोयला घोटाला केस में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा टाइपिंग में गलती से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को सोमवार दोपहर के बजाय रविवार रात 12-बजे का नोटिस भेजा गया। इसके बाद मेनका रात को ईडी ऑफिस पहुंचीं और वहां ताला लगा देखकर लौट गईं। मेनका सोमवार को ईडी के सामने पेश हुईं।