'नोमैड वीज़ा' के तहत 5 साल तक बिना टैक्स दिए इंडोनेशिया में रह सकेंगे रिमोट वर्कर्स
इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री सैंडियागा ऊनो ने रिमोट वर्कर्स यानी किसी भी जगह से काम करने वाले लोगों के लिए 'डिजिटल नोमैड वीज़ा' का एलान किया है। ऊनो ने कहा कि इसके तहत 5 साल तक लोगों से टैक्स नहीं वसूला जाएगा जब तक उनकी कमाई विदेशों से हो रही हो। बकौल ऊनो, इससे 10 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा।