नोवाक का दावा- उनके एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया ट्रैवल फॉर्म पर भूलवश गलत बॉक्स को किया था टिक

नोवाक जोकोविच ने दावा किया है कि उनके एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने के लिए ट्रैवल फॉर्म पर भूलवश एक गलत बॉक्स पर निशान लगा दिया था। फॉर्म के अनुसार, जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले 14 दिनों में कोई यात्रा नहीं की थी। हालांकि, उस दौरान जोकोविच स्पेन और सर्बिया में देखे गए थे।