नौकरशाहों व पुलिस के खिलाफ शिकायतों के लिए पैनल बनाने के बारे में सोचा था: सीजेआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने कहा है कि उन्होंने नौकरशाहों व पुलिस के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए संबंधित हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में एक स्थाई समिति बनाने के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा, "मुझे...इस बात को लेकर कई आपत्तियां हैं...कि नौकरशाही, विशेष रूप से देश में पुलिस अधिकारी कैसे व्यवहार कर रहे हैं।"