दिल्ली पुलिस ने 'टाटा एअर इंडिया' में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों को ठगने के आरोप में एक पर्वतारोही और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, फर्ज़ी कॉल सेंटर के ज़रिए आरोपी वॉट्सऐप पर फर्ज़ी नियुक्ति पत्र भेजते थे। अब तक 50+ युवक ठगे जा चुके हैं जिनमें अधिकतर ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के थे।