नौकरी छोड़ने से मना करने पर गुरुग्राम में शख्स ने पत्नी को मारा चाकू, महिला की हालत गंभीर

गुरुग्राम (हरियाणा) में एक शख्स ने गुरुवार को अपनी पत्नी के नौकरी छोड़ने से इनकार करने पर कथित तौर पर उस पर चाकू से कई वार किए और फरार हो गया। बकौल पुलिस, आरोपी कुछ समय से बेरोज़गार था और बावजूद इसके पत्नी को नौकरी छोड़ने के लिए कह रहा था। वहीं, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।