inshorts

नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का दिल्ली में भंडाफोड़, 13 अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने राजू पार्क में चल रहे एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर मैनेजर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि कॉल सेंटर के कर्मचारी बैंक, एयरलाइन, पीएसयू आदि में नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते थे। पुलिस ने 19 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।