नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के 7 सदस्य नोएडा में गिरफ्तार

पुलिस ने नोएडा (उत्तर प्रदेश) में लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह के मुताबिक, आरोपी एक वेबसाइट के ज़रिए लोगों की जानकारी जुटाते थे। बकौल सिंह, आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड्स व 1 लैपटॉप बरामद हुआ है।