नौकरी देने के नाम पर धोखे से कंबोडिया ले जाए गए 60 भारतीय लौटे भारत
कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को बताया कि नौकरी देने का झांसा देकर कंबोडिया ले जाए गए 60 भारतीय भारत लौट आए हैं। दरअसल, फर्ज़ी कंपनियों में नौकरी देने का झांसा देकर इन लोगों को विदेश ले जाया गया था। गौरतलब है, भारत सरकार ने कंबोडिया व लाओस में चल रहे 'जॉब स्कैम' को लेकर चेतावनी भी जारी थी।