मुंबई में बीएमसी के अस्पताल के 22-वर्षीय स्वीपर को नौकरी से निकाले जाने के बाद 30-वर्षीय महिला डॉक्टर को न्यूड तस्वीरें व भद्दे कमेंट भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल शिकायतकर्ता, सिर्फ आधिकारिक नंबरों पर संपर्क करने के लिए कई बार कहने के बावजूद आरोपी उनसे व अन्य डॉक्टरों से निजी नंबरों के ज़रिए संपर्क करता था।