भारतीय नौसेना के नए ध्वज में भारत में आधुनिक नौसेना की नींव रखने वाले मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी से प्रेरित प्रतीक है। राष्ट्रीय प्रतीक को घेरने वाला ऑक्टागन 8 दिशाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो नौसेना की 'बहुआयामी पहुंच और परिचालन क्षमता' को दर्शाता है। नौसेना ने कहा कि प्रतीक के नीचे दर्शाया गया ऐंकर दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करता है।