नौसेना को मिला भारत के समुद्री इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा युद्धपोत आईएनएस विक्रांत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोच्चि (केरल) में भारत के समुद्री इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा युद्धपोत आईएनएस विक्रांत नौसेना को सौंपा। यह देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत भी है। नौसेना ने एक वीडियो में कहा कि युद्धपोत दो फुटबॉल मैदानों जितना विशाल है और इसका हैंगर ओलंपिक साइज़ के दो पूल जितना बड़ा है।